आकाश तायल (क्राइम रिपोर्टर)


मुजफ्फरनगर, 23 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और साइबर ठगी के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा ठगी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैंपों का निरीक्षण भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
उन्होंने उप जिलाधिकारी खतौली और तहसीलदार खतौली को निर्देश दिए कि कोई भी राजस्व वाद लंबित न रखा जाए और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। साथ ही धारा-34 के अवशेष वादों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खतौली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार खतौली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group