मुजफ्फरनगर, 24 मार्च 2026।
जनपद मुजफ्फरनगर में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर-9 में ओपीडी की, जहां उन्होंने हड्डी रोग से संबंधित समस्याओं से पीड़ित दर्जनों महिला एवं पुरुष मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बीमारी से बचाव, सही उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएमओ ने अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी विभाग से संबंधित कोई शिकायत हो तो जन शिकायत निवारण के लिए अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group