मुजफ्फरनगर, 24 मार्च 26। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम पुरबालियान में कथित प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव में आए अन्य लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुरबालियान निवासी शमशुद्दीन पुत्र अमरू ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र वाजिद की पत्नी अंजुम का गांव के ही रिजवान पुत्र सुबराती के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का परिवार द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
आरोप है कि 22 मार्च को रिजवान अपने परिजनों फरमान, आरिफा, इसरत, सुबराती तथा बागपत जनपद के लूम गांव निवासी जमशेद के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर वाजिद के घर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया गया कि इस दौरान रिजवान ने वाजिद के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे अब्दुल माजिद, जकरिया और आबिद ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group