सिलाजुड़ी, 25 मार्च 26। My chhota school सिलाजुड़ी में मंगलवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड सेलिब्रेशन एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया और अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक दीपा रानी ने की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियाँ भी बच्चों के विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं और अन्य बच्चों को भी आगे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
पुरस्कार समारोह में कक्षा अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे:
यू.के.जी. में प्रथम स्थान निखिल केमरी, द्वितीय स्थान जाह्नवी तथा तृतीय स्थान भाविका मावी ने प्राप्त किया।
एल.के.जी. में प्रथम आयांश केमरी, द्वितीय अभि तथा तृतीय सृष्टि रही।
नर्सरी कक्षा में प्रथम अवनीत कौर, द्वितीय नवनीत मावी तथा तृतीय भविश्का रही।
प्री नर्सरी में प्रथम आध्या तथा द्वितीय शिवांश को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और अभिभावकों ने स्कूल के इस कार्यक्रम की सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
