मुजफ्फरनगर, 25 मार्च 2026। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में बुधवार को नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन कर भवन का विधिवत लोकार्पण संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, विद्या भारती पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्यामलाल बंसल एवं सदस्य वेद प्रकाश सिंघल ने फीता काटकर नवीन प्रशासनिक भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें व्यवस्थापक अनिल सोबती ने सहपत्नी यजमान के रूप में आहुति देकर यज्ञ सम्पन्न कराया। पुरोहित योगेश्वर जी एवं बहन मनीषा आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया।
इस अवसर पर विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कुलभूषण बजाज, उप प्रबंधक राजन सिंघल, प्रधानाचार्य कौशल आर्य, डॉ. विजय कुमार टंडन, घनश्याम दास अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, रविंद्र कुमार गौड़, राधेश्याम गर्ग, अचिन कंसल, मनोज सेठी, डॉ. ईश्वर चंद्रा तथा संजय लखान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
नवीन भवन की सजावट का कार्य इंदु त्यागी, सारिका शर्मा, रजनी गर्ग, आचार्य नरेंद्र कुमार सैनी एवं आचार्य ईश्वर दत्त शर्मा द्वारा किया गया। वहीं सविता धीमान, ज्योति वाधवा एवं रजनी धीमान ने रंगोली बनाकर भवन को आकर्षक रूप दिया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी नीरज कुमार शर्मा एवं आचार्य मनोज कुमार मित्तल द्वारा की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए प्रशासनिक भवन के निर्माण से विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी तथा शैक्षिक गतिविधियों का संचालन और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group