मुजफ्फरनगर(नव जागरण पोस्ट)शहर के मेरठ रोड स्थित केशवपुरी में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय में नए सत्र के लिए नर्सरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके चलते अभिभावकों में अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 9 तक शिक्षा की व्यवस्था है तथा अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं, अनुशासित वातावरण, खेलकूद गतिविधियां तथा रचनात्मक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जीवन के मूल्यों की शिक्षा देना भी है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए सत्र के लिए नर्सरी से प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं और सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। अभिभावक विद्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
शिक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज को क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि बच्चों का भविष्य एक अच्छे शैक्षणिक वातावरण में तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group