नई दिल्ली, 26 मार्च 26। मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत के ईंधन बाजार पर दिखाई देने लगा है। देश की निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कई राज्यों में ईंधन महंगा हो गया है।
जानकारी के अनुसार कंपनी ने पेट्रोल के दाम में लगभग ₹5 से ₹5.30 प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में करीब ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद कुछ स्थानों पर पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ गई है। निजी कंपनियों को सरकारी तेल कंपनियों की तरह मूल्य नियंत्रण या सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता, इसलिए उन्हें बाजार के अनुसार दाम बढ़ाने पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group