आगरा, 26 मार्च 26। आगरा जनपद के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को लोहे के कनस्तर में बंद कर ऊपर आटे की बोरी रख दी गई थी। घटना का खुलासा होने पर पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक किराएदार के कमरे से बदबू आने लगी, जिस पर लोगों को शक हुआ। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में रखे एक लोहे के कनस्तर को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर बच्ची का शव मिला। शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बच्ची की गला काटकर हत्या की गई थी और शव को छिपाने की कोशिश की गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और आरोपी बच्ची को जानता था। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group