
मुजफ्फरनगर, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में नव निर्मित प्रशासनिक भवन का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-हवन एवं मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सोबती ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शशि सोबती के साथ यज्ञ में आहुति देकर भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराया। यज्ञ कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाज से यज्ञ पुरोहित योगेश्वर जी एवं श्रीमती मनीषा आर्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्या भारती से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामलाल बंसल (अध्यक्ष), वेद प्रकाश सिंघल (सदस्य), अरुण खंडेलवाल (पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश), नृपेंद्र कुमार (जिला प्रचारक), घनश्याम दास अग्रवाल, कुलभूषण कुमार (उपाध्यक्ष), राजन सिंघल (उप प्रबंधक), डॉ. उमेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), डॉ. विजय कुमार टंडन, रविंद्र कुमार गौड़, संजय अग्रवाल (पूर्व प्रबंधक), कुलदीप गोयल, डॉ. ईश्वर चंद्र, अजय भार्गव, कौशल आर्य (प्रधानाचार्य), राधेश्याम गर्ग, अचिन कंसल, हर्षवर्धन गुप्ता, मनोज सेठी, पूर्व छात्र परिषद संयोजक डॉ. पुनीत सिंघल, जिला कार्यवाह संजय लखान, मुकेश दत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नवीन प्रशासनिक भवन में प्रवेश किया तथा यज्ञ में आहुति देकर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य कौशल आर्य को नवीन भवन के प्रधानाचार्य कक्ष में आसन ग्रहण कराकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
