खतौली (आकाश तायल)। रामनवमी के पावन पर्व पर खतौली नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जीटी रोड स्थित स्वागत पंडाल पर कौमी एकता कमेटी द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा श्रद्धालुओं को शिकंजी और जलजीरा वितरित किया।
जीटी रोड पर लगाए गए स्वागत पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुके, जहां कमेटी के सदस्यों ने सभी का स्वागत करते हुए रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने स्वागत कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, संरक्षक सत्येंद्र आर्य, विकास जैन (आर्यन), सुशील गुर्जर, अमरेश आर्य, सुशील आर्य, विकास आर्य, सागर राणा, देवेश शर्मा, डॉ. विकास पुंडीर, जगदीश सिंह, धीरेंद्र आर्य, रितिक, पुरु महाराज, कमल परवीन, सुनील कुमार और विशाल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
