मुजफ्फरनगर के केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आगामी 30 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों, संरक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पूरे विद्यालय को सजाया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group