मुजफ्फरनगर, 30 मार्च 2026। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी मुजफ्फरनगर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री श्याम लाल बंसल, प्रबंधक श्री अनिल सोबती, कोषाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता, उपप्रबंधक श्री राजन सिंघल, उपाध्यक्ष श्री कुलभूषण बजाज, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार टंडन, मुख्य अतिथि श्री आदर्श गोयल, श्री रूपेंद्र सैनी, श्री कुलदीप गोयल, श्री अजय भार्गव (रोटरी क्लब), मधु भार्गव, श्री आयुषी गोयल तथा प्रधानाचार्य श्री कौशल आर्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की।
परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए श्री भोपाल सिंह सैनी ने बताया कि कक्षा एलकेजी से पंचम तक कुल 580 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। वहीं श्री मुकेश दत्त शर्मा ने कक्षा 6 से 11 तक का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 516 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 464 छात्र उत्तीर्ण हुए तथा 43 छात्र पुनः परीक्षा के लिए घोषित किए गए।
कक्षा एलकेजी से 11 तक क्रमशः शानवी कुमारी, शिजा अंसारी, दृष्टि सिरोही, तेजस गर्ग, नीर सैनी, वैष्णवी चंदेल, स्पर्शिका वर्मा, सामर्थ सिंह, ओजस चौहान, देवराज सिंह, दिव्या सरोय, तक्ष तथा अरुण गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका कुमारी, रुद्र, कुश, अंशुमान वर्मा, तृषा वर्मा, वैदेही, प्रभात शर्मा, तेजस, उज्जवल गर्ग, अविश, वंश तथा शुभम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्या श्रीमती नंदिनी शर्मा एवं भैया अंश दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group