मुजफ्फरनगर, 30 मार्च 2026। सुपोषित उत्तर प्रदेश, सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को 142 स्मार्ट फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए। इसके साथ ही जनपद में निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों तथा 04 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप राठी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए। इस दौरान नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण भी किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य और अधिक सरल, तेज एवं प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की नींव हैं और बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। अब स्मार्ट फोन के माध्यम से वे समय पर रिपोर्ट भेज सकेंगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बेहतर तरीके से पहुंचा सकेंगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा, राहुल कुमार, समस्त मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group