खतौली(आकाश तायल)। 30 मार्च 26। महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगर खतौली में सेवा और मानवता की भावना के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद स्वरूप मूंग दाल का हलवा वितरित किया गया।
सेवा शिविर का उद्घाटन रोटेरियन हर्षरण गुप्ता एवं रोटेरियन उमेश चंद माहेश्वरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने भगवान महावीर के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को मूंग दाल का हलवा वितरित किया गया, जिसे सभी ने प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया। सेवा शिविर का आयोजन रोटेरियन ध्रुव जैन (सीए) एवं रोटेरियन मनोज जैन (मेहलका वाले) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तपस्या, अहिंसा और सेवा का संदेश देता है, इसलिए उनके जन्म कल्याणक के अवसर पर सेवा कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की अच्छी सहभागिता रही तथा सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित इस सेवा शिविर ने समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता का सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group