मुजफ्फरनगर(आकाश तायल)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के नेतृत्व में थाना खतौली पर एक पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 29 मार्च 2026 को थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज पुत्र कर्ण सिंह निवासी ग्राम चांदसमद, जो एनआई एक्ट के तहत वारंटी था, तथा विनोद पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कैलावड़ा शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आरिफ अली, उपनिरीक्षक राजीव तेवतिया, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल रोबिन चौधरी, कांस्टेबल सुशील भाटी तथा महिला कांस्टेबल रश्मि शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे वारंटियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group