खतौली(आकाश तायल)। 30 मार्च 26। महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगर खतौली में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का कौमी एकता कमेटी द्वारा पंडाल लगाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जीटी रोड पर लगाए गए स्वागत पंडाल में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा उन्हें शिकंजी वितरित की गई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों एवं कौमी एकता कमेटी के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, उत्साह और आपसी भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा नगर धार्मिक माहौल में रंगा दिखाई दिया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, संरक्षक सत्येंद्र आर्य, सुशील गुर्जर, अमरेश आर्य, सुशील आर्य, विकास आर्य, सागर राणा, देवेश शर्मा, डॉ. विकास पुंडीर, धरम मसीही, राकेश राणा, जगदीश सिंह, धीरेंद्र आर्य, रितिक, पुरु महाराज, कमल परवीन, सुनील कुमार, विशाल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के संदेश “अहिंसा परमो धर्मः” एवं “जियो और जीने दो” को अपनाने का आह्वान किया गया, ताकि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सद्भाव बना रहे।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
