
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों के शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। मृतकों में इरशाद मलिक ओर उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में स्थित एक मकान में परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में पाए गए। काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर चारों शव मिले, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
