मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा कक्षा 9 के विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक निर्णय लिया गया है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधा प्रदान करते हुए गृह विज्ञान (होम साइंस) विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस निर्णय से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो गणित विषय में कठिनाई महसूस करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब ऐसे छात्र-छात्राएं जो गणित विषय की जगह अन्य विषय लेना चाहते हैं, वे गृह विज्ञान विषय का चयन कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने का अवसर मिलेगा तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में भी सहायता मिलेगी।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ विषय चयन को लेकर चर्चा करें और यदि छात्र गृह विज्ञान विषय लेना चाहते हैं तो इसकी सूचना जल्द से जल्द संबंधित कक्षाचार्य को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते विषय परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विद्यालय की इस पहल को विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय प्रशासन से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 7895298700, 8881593385
