लखनऊ, 31 मार्च 2026। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में 31 मार्च 2026 को “गुंझिया-सेवई मिलन समारोह: आओ गले मिलें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुंझिया और सेवई खिलाकर गले मिलते हुए आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, राशिद मलिक, सुलेमान मलिक, मुशर्रफ़ अंसारी,  हैदर मुखिया, अलीम सिद्दीकी, बालेन्द्र सिंह और टीटू पाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group