मुजफ्फरनगर, 1 अप्रैल 2026। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल (स्विमिंग पूल) का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार श्रीवास ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ना चाहिए तथा तैराकी जैसे खेलों में भी जिले का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
जिला खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कि इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर तैराकी प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रशिक्षित तैराकी प्रशिक्षक द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तरणताल परिसर में पहुंचने पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष शर्मा, श्री प्रदीप कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री आशु चौधरी, तैराकी प्रशिक्षक तथा जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ, जिसमें राकेश कुमार, भावना, अनिल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर के श्री राजीव कुमार द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group