मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू से एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही दो युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। ग्रामीणों ने भी छात्रा को महाराज नगर (नयागांव) निवासी साजन पुत्र होशराम तथा बेहड़ा थ्रू निवासी साजन पुत्र मान सिंह के साथ बाइक पर जाते हुए देखने की बात बताई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द छात्रा की बरामदगी का दावा किया है।
छात्रा के लापता होने की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
