मुज़फ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज भोपा, मुज़फ्फरनगर के पूर्व छात्रों को सम्मानित करने के उद्देश्य से भोपा नहर पुल पर ‘स्टार एलुमनी’ सम्मान बोर्ड लगाया गया है, जिसमें उन पूर्व छात्रों के फोटो लगाए गए हैं जो भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। यह बोर्ड क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग रुककर इसे देख रहे हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजक मास्टर रमन सिंह ने बताया कि यह बोर्ड जनता इंटर कॉलेज भोपा के उन पूर्व छात्रों को सम्मान देने के लिए लगाया गया है जिन्होंने देश सेवा में अपना योगदान देकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी पूर्व छात्रों का एक भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
मास्टर रमन सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वर्तमान छात्रों और क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से युवाओं में देश सेवा की भावना बढ़ेगी और विद्यालय के छात्रों को एक नई प्रेरणा मिलेगी। यह ‘स्टार एलुमनी’ बोर्ड जनता इंटर कॉलेज भोपा के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक बन गया
