बागपत। जनपद बागपत में एक होटल से महिला और युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिला का पति मौके पर पहुंच गया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर मारपीट, बहस और हंगामा होता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार, मामला बागपत शहर के एक होटल का बताया जा रहा है। बताया गया कि एक विवाहित महिला अपने परिचित युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान किसी जानकार ने महिला के पति को फोन पर सूचना दे दी कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ होटल में है। सूचना मिलते ही पति तुरंत होटल पहुंच गया।
बताया जाता है कि पति ने होटल के कमरे में पहुंचकर दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति का गुस्सा फूट पड़ा और होटल के बाहर सड़क पर ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पति ने युवक की पिटाई कर दी और महिला से भी काफी देर तक बहस होती रही।
घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क पर तमाशा लग गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा, चीख-पुकार और बहस चलती रही। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई।
थाने में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिश होती रही। बताया जा रहा है कि मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में समझौते की बात कहकर वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group