शामली। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में जनपद के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन रोजगार मेलों के माध्यम से सुरक्षा क्षेत्र में युवाओं की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेलों का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें निजी सुरक्षा कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों के लिए चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं शारीरिक मापदंड के आधार पर चयन किया जाएगा।

👉इन तिथियों पर यहां लगेंगे रोजगार मेले

👉रोजगार मेले की तिथि और स्थान इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—

9 अप्रैल – श्री चन्दन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, कांधला
10 अप्रैल – इंटर कॉलेज, एलम
11 अप्रैल – मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, ईशोपुरटील
13 अप्रैल – राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, झिंझाना
17 अप्रैल – डीएवी इंटर कॉलेज, ऊन
18 अप्रैल – लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, थानाभवन
20 अप्रैल – लाला इन्द्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज, बाबरी
21 अप्रैल – पब्लिक इंटर कॉलेज, कैराना
24 अप्रैल – पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, तितरवाड़ा
25 अप्रैल – जनता इंटर कॉलेज, लिसाढ़
27 अप्रैल – राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, शामली
28 अप्रैल – राजकीय इंटर कॉलेज, केरटू

👉यह रहेगी भर्ती की योग्यता

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई लगभग 168 सेंटीमीटर और वजन निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group