मुजफ्फरनगर, 4 अप्रैल 2026। जनपद में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय उपाध्याय समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की है।
भारतीय उपाध्याय समाज, जिला मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस संबंध में जारी घोषणा पत्र में सभी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
घोषणा पत्र में कहा गया कि सभी सदस्य बसपा सुप्रीमो Mayawati के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
बसपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से नरेंद्र उपाध्याय (प्रदेश अध्यक्ष), सुशील उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, योगेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, चंद्रपाल सिंह एवं बबलू राणा के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मास्टर बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियां सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली हैं और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे और जनपद में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में बसपा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश, मंडल प्रभारी रविन्द्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रेमचंद गौतम, ऋषिपाल तोमर, सत्यप्रकाश सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group