मुजफ्फरनगर (नव जागरण पोस्ट), 5अप्रैल 2026।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, मोरना द्वारा पेराई सत्र 2025-26 को लेकर मिल बन्दी का द्वितीय नोटिस जारी किया गया है। मिल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी गन्ना उत्पादक किसानों एवं आपूर्तिकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे 7 अप्रैल 2026 तक अपना अवशेष गन्ना मिल में आपूर्ति करना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसके बाद मिल प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेगा।
मिल प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में निर्धारित क्षमता के अनुसार गन्ने की पेराई का कार्य समय से प्रारम्भ कर दिया गया था और लगातार पेराई कार्य संचालित किया जा रहा था। किन्तु पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण गन्ने की आपूर्ति में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे मिल संचालन प्रभावित हो रहा है और मिल को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
मिल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी स्थिति में मिल को अधिक समय तक चलाना संभव नहीं है। इसलिए मिल क्षेत्र के सभी गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे 7 अप्रैल 2026 तक अपना शेष गन्ना मिल गेट पर आपूर्ति कर दें ताकि पेराई कार्य समय से पूर्ण किया जा सके।
मिल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी किसान का गन्ना खेत में शेष रह जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की नहीं होगी। इस सूचना के बाद क्षेत्र के किसानों में अपने बचे हुए गन्ने को जल्द से जल्द मिल में पहुंचाने की हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group