मुजफ्फरनगर, 8 अप्रैल 2026। शारीरिक शिक्षा विभाग, सनातन धर्म कॉलेज में 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का 169वां शहीदी दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में हुआ, जिसमें “मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस: 1857 की क्रांति” विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि “अंत ही आरंभ है और मंगल पाण्डेय के जीवन का अंत ही भारत के स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत बना।” उन्होंने बताया कि मंगल पाण्डेय का बलिदान केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरे देश में क्रांति की चिंगारी फैलाने वाला ऐतिहासिक क्षण था।
डॉ. मिश्र ने अपने वक्तव्य के दौरान मंगल पाण्डेय के जीवन पर आधारित भोजपुरी कविता का भावपूर्ण पाठ भी किया, जिससे सभागार देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अंशुल शर्मा ने किया, जबकि सह-संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. कर्मजीत कौर ने निभाई। गोष्ठी में प्रो. नीलिमा सिन्हा, डॉ. विकास वर्मा, प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. आरुणिमा, डॉ. अरविन पंवार, डॉ. सलीम, डॉ. सुधीर, डॉ. खुश्बू यादव, डॉ. नौशीन फातिमा अंसारी, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. नागेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इस महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group