मुजफ्फरनगर, 9 अप्रैल 26। छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रामपुर तिराहे के तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस के अनुसार खतौली के इस्लामनगर निवासी रशीद की पत्नी गुलनाज अपने तीन वर्षीय पुत्र शादाब के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मारती हुई निकल गई।
हादसे में गुलनाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शादाब को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group