मुजफ्फरनगर, 9 अप्रैल 2026। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद की सभी आबकारी दुकानें पूर्ण दिवस बंद रहेंगी। यह आदेश उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40 तथा आबकारी दुकानों की संख्या और स्थिति नियमावली, 1968 के नियम-13 (ख) एवं आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
निर्देशानुसार जनपद में संचालित देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, थोक अनुज्ञापन जैसे सीएल-2, एफएल-2/2बी, भांग की थोक व फुटकर दुकानें, एफएल-6/7 बार लाइसेंस, एफएल-16/17, एफएल-39 तथा एमए-2 व 4 श्रेणी के सभी अनुज्ञापन 14 अप्रैल को पूर्णतः बंद रहेंगे।
जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस बंदी के एवज में किसी भी अनुज्ञापी को शुल्क, अभिकर या किसी प्रकार की छूट देय नहीं होगी। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group