मुजफ्फरनगर, 9 अप्रैल 2026। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री अजय मिश्रा ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार अब प्रदेश में सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं और जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत 15 अप्रैल 2026 से बिना HSRP वाले वाहनों का प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए VAHAN-PUCC पोर्टल पर आवश्यक तकनीकी बदलाव भी कर दिए गए हैं, जिससे बिना HSRP वाहन सीधे सिस्टम से बाहर हो जाएंगे।
सहायक परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर HSRP प्लेट लगवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हालांकि, जिन वाहन मॉडल्स के लिए फिलहाल HSRP उपलब्ध नहीं है, उन्हें इस नियम से अस्थायी रूप से छूट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group