मुजफ्फरनगर, 8 अप्रैल 2026। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दे रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को असली मोबाइल दिखाकर पैकेट में टाइल के टुकड़े रखकर नकली मोबाइल बेचकर ठगी करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर से आरोपी को उस समय पकड़ा जब वह एक व्यक्ति को नकली मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहनशाह पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी किदवई नगर, थाना खालापार (हाल पता न्याजूपुरा, कोतवाली नगर) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा फर्जी मोबाइल पैकेट (टाइल के टुकड़ों सहित) भी बरामद किया है।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड कड़ियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शहनशाह थाना खालापार का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, लूट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर सहित करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरी, उपनिरीक्षक पंकज सागर और हेड कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group