वाराणसी, 10 अप्रैल 26। कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में थाना कैंट के निरीक्षक संतोष पासवान सहित 11 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर हुई समीक्षा में सामने आया कि कई मामलों की विवेचना तय समय सीमा के बावजूद लंबित पड़ी थी। वारंटों की तामील, अपराधियों की गिरफ्तारी और शिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही पाई गई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन और यातायात नियमों के पालन में भी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।
कार्रवाई के दायरे में आए उपनिरीक्षकों में आशीष श्रीवास्तव, भैरव श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, जमुना प्रसाद तिवारी, प्रवेश कुंतल, अशोक कुमार सिंह, कोमल यादव, आशीष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, कोमल कुमार गुप्ता और विजेंद्र सिंह शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी थाना कैंट, शिवपुर और लालपुर-पाण्डेयपुर क्षेत्रों से संबद्ध बताए गए हैं।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और वारंटों की त्वरित तामील सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं।
इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार तथा अपर डीसीपी नीतू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group