मुजफ्फरनगर। संतोष चेरिटेबल ट्रस्ट भारतवर्ष द्वारा संचालित सर्व धर्म पब्लिक स्कूल, यूसुफपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति से माहौल उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति होती है, जो जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन जैसी आदतों से दूर रखें और उनकी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानाध्यापिका कु. शिखा सिंह, वर्तिका सहरावत, इशिका शर्मा, श्रीमती अनुराधा एवं अभिषेक उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।
समारोह का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group