मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पिन्ना में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने रखा है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 4 अप्रैल की रात की है, जब बदमाशों ने रवि निवासी ग्राम पिन्ना के घर धावा बोल दिया। हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में जमीन के अंदर दबाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर 11 अप्रैल को शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चरथावल रोड पर घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों को भी दबोच लिया।
पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश अनुज नामक युवक ने रची थी, जो पीड़ित रवि का जीजा है। उसे पहले से जानकारी थी कि घर में भारी मात्रा में जेवरात छिपाकर रखे गए हैं। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिलाया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुज (मास्टरमाइंड), अंकित, अर्जुन, आकाश, गौरव, विपिन और दीपक शामिल हैं। ये सभी मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली जनपद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, अवैध हथियार (तमंचा 315 बोर व कारतूस) तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लूट के माल को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group