गाजियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा स्थित शमशाद गार्डन कॉलोनी में चार साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम का शव घर से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार के नीचे संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (उम्र 4 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही टीलामोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, जिसमें कई संदिग्ध तथ्य सामने आए।
जांच के दौरान शक की सुई बच्ची के सगे मामा की ओर गई। आरोप है कि उसने ही बच्ची को अपने पास बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group