मुजफ्फरनगर, 20 फरवरी 2026। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मुजफ्फरनगर ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। यह आदेश उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ के निर्देश पर जारी किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित दावों और आपत्तियों का निस्तारण 7 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद पूरक सूचियों को कंप्यूटर में दर्ज कर मूल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी।
मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक (SVN) आवंटन तथा मतदाता सूची डाउनलोड जैसी प्रशासनिक तैयारियां 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक की जाएंगी। अंतिम संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान संबंधित कार्यालय निर्धारित समय में खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिक अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज करा सकें। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य करा लें, ताकि आगामी पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group