मुजफ्फरनगर। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अव्यवस्थित यातायात और बार-बार लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में TSI महेश कुमार ओर उनकी टीम चालक प्रदीप कुमार और मोहम्मद उस्मान , प्रदीप कुमार
ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रकों और उनके सामने संचालित दुकानों को स्पष्ट चेतावनी दी। 
अभियान के दौरान NH-58 पर ट्रैफिक को बाधित कर रहे भारी वाहनों को तत्काल हटवाया गया। TSI टीम ने ट्रक चालकों को दो-टूक शब्दों में कहा कि आगे से सड़क किनारे ट्रक खड़ा मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन दुकानों के सामने ट्रक खड़े पाए गए, उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग न केवल जाम का कारण बनती है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ाती है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया गया और भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
टीएसआई महेश कुमार ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group