रामपुर। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान रामपुर जिले से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां नूरजहां नाम की महिला ने अपने दो बेटों आमिर खान और दानिश खान के नाम गलत जानकारी देकर मतदाता सूची में दर्ज कराने की कोशिश की, जिसके बाद तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और निर्वाचन नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, नूरजहां ने SIR फॉर्म में यह दर्शाया कि उसके दोनों बेटे रामपुर में ही निवास कर रहे हैं, जबकि जांच में सामने आया कि आमिर खान और दानिश खान लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं। जब मतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू हुआ तो ब्लॉक लेवल अधिकारी (BLO) को फॉर्म में दी गई जानकारी संदिग्ध लगी।

इसके बाद आवासीय सत्यापन कराया गया और दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें फॉर्म में भरी गई जानकारियां पूरी तरह गलत और भ्रामक पाई गईं। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि फॉर्म पर किए गए हस्ताक्षर भी संदेह के घेरे में हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पुलिस को रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद संबंधित थाने में नूरजहां, आमिर खान और दानिश खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। प्रशासन का कहना है कि यह उत्तर प्रदेश में SIR अभियान के दौरान दर्ज किया गया पहला आपराधिक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group