मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक और विश्वासपूर्ण वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति–5.0 अभियान को जनपद मुजफ्फरनगर में प्रभावी रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व व पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें पंफलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे ट्विटर सेवा, डायल-112, 181, 1090, 1098, 1076, वन स्टॉप सेंटर, 102 व 108 की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं—निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र—के लाभों से भी अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group