शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक सनसनीखेज पारिवारिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी दौलत में एक व्यक्ति ने कथित रूप से घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी फारुख पुत्र दाऊद ने अपनी पत्नी ताहिरा (32) और बेटियों आफरीन व सहरीन को मौत के घाट उतारने के बाद घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव छिपा दिए। कई दिनों तक महिला और बच्चियों के दिखाई न देने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group