लखनऊ, उत्तर प्रदेश। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में बदलाव करते हुए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख संशोधित कर दी है। पहले यह सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित होनी थी, अब इसे 6 जनवरी को जारी किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जिलाधिकारियों एवं निर्वाचन अधिकारियों को भेजा गया है।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि पुनरीक्षण के दौरान कई जिलों से नामांकन सत्यापन, प्रविष्टियों के मिलान ,फील्ड क्रॉस-चेक के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
🗂 नई समय-सारिणी
• ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित — 6 जनवरी
• दावे-आपत्तियाँ दर्ज करने की तिथि — 6 जनवरी से 6 फरवरी
• सुनवाई एवं निस्तारण अवधि — 6 जनवरी से 27 फरवरी
• अंतिम मतदाता सूची जारी — 6 मार्च
अभियान के दौरान बूथ-स्तरीय अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर
• नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण
• गलत प्रविष्टियों का सत्यापन
• स्थानांतरित/मृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड अपडेट
किया जा रहा है।
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का उद्देश्य
👉 मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है—
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद
अपने नाम, पते और आयु संबंधी विवरण अवश्य जांचें
और यदि कोई त्रुटि मिले तो निर्धारित अवधि में
दावा/आपत्ति दर्ज कराएं।
