उत्तराखंड। ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक XUV कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा पीएनबी सिटी गेट के पास का बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। अत्यधिक गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और युवक अंदर ही फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों में धीरज जायसवाल (30) और हरिओम (22) की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य युवकों की पहचान परिजनों के आने के बाद की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक और वाहन की स्थिति की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group