
एसपी देहात ने थानाध्यक्ष और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी और खनन जैसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी पाया कि थाना परिसर में कई मुकदमाबंद और लावारिस वाहन खड़े हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों का निस्तारण नियमानुसार जल्द से जल्द किया जाए। महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गई।
