मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए संचालित किए जा रहे ‘ओ-लेवल’ और ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की समय-सारिणी घोषित कर दी है। यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने इंटरमीडिएट पास किया हो और जिनके माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं का चयन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूरा कर लिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 2 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच किया जाएगा, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची 7 से 11 दिसंबर तक डिजिटल रूप से लॉक की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि चयनित युवाओं का प्रशिक्षण 12 दिसंबर 2025 से प्रदेश भर के अधिकृत संस्थानों में एक साथ शुरू होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और पात्र युवाओं को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके।

सरकार ने ओबीसी युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group