मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड, घना कोहरा और शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में 16 जनवरी 2026 एवं 17 जनवरी 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group