
नई दिल्ली। दिसंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए भले राहत नहीं लाई हो, लेकिन होटल-रेस्टोरेंट व कारोबारी वर्ग के लिए जरूर अच्छी खबर आई है। सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती करते हुए इसे ₹10 सस्ता कर दिया है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
तेल विपणन कंपनियों के ताजे निर्णय के अनुसार, 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹1,580.50 हो गई है, जो पहले ₹1,590.50 थी। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित अन्य महानगरों में भी करीब इतने ही स्तर की कमी की गई है।
हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर पर इस बार राहत नहीं मिली। आम परिवारों को रसोई गैस पुराने ही दाम पर मिलेगी क्योंकि कंपनियों ने इसकी कीमतों को स्थिर रखा है
