मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुरथल गांव में एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। ग्रामीणों की बढ़ती नाराज़गी और दबाव के बीच पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो मिलकर चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहे थे।
जांच में सामने आया कि यह सात सदस्यों का संगठित गिरोह है, जो दिन में फेरी लगाने या भीख मांगने के बहाने गांव में घूमकर घरों की रेकी करता था और रात के समय सुनसान माहौल में चोरी को अंजाम देता था।
गिरफ्तार हुए आरोपियों — मुनित, विष्णु, चुटकी और रितिन — के पास से ₹1,06,000 नकद, सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध तमंचा, कारतूस, और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औज़ार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी का प्रयास करने की बात कबूल की है।

