मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में मौजूद महिला शबीना, उसके पति और अन्य परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया।

परिजनों के अनुसार बदमाशों ने घर में रखी अलमारियों और सेफ को खंगालकर करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग बीस तोला सोने के जेवरात लूट लिए। लूट के बाद बदमाश घर को बाहर से बंद कर फरार हो गए। काफी देर बाद पड़ोसियों की मदद से परिवार बाहर निकल सका और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group