मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी 2026 — जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को पूरे जनपद में सभी प्रकार के आबकारी अनुज्ञापन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह निर्णय उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40, उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या एवं स्थिति नियमावली 1968 के नियम-13(ख) तथा आबकारी नीति 2025-26 के प्राविधानों के तहत लिया गया है।
आदेश के अनुसार, जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर के थोक एवं फुटकर लाइसेंस, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, एफएल-6/7 बार लाइसेंस तथा डिनेचर्ड स्प्रिट (एफएल-16/17) और मिथाइल अल्कोहल (एमए-2 व एमए-4) के थोक व फुटकर अनुज्ञापन पूरे दिन बंद रहेंगे।
जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल, क्षतिपूर्ति या अभिकर में छूट नहीं दी जाएगी। विभाग द्वारा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group