गाज़ियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। नगर निगम के पानी छिड़काव टैंकर ने बाइक सवार 24 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार ने इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
घटना तब हुई जब शिवम चौधरी अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुँचा, नगर निगम का टैंकर तेज रफ्तार से आया और पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि शिवम और चालक के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था और इसी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाया गया। परिवार ने यह भी कहा कि टैंकर ड्राइवर ने बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक रूप से इसे सड़क दुर्घटना माना गया था, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद अब पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group